आज सासाराम लौटेंगे अहमदाबाद, बेंगलुरु और एर्नाकुलम से प्रवासी मजदूर !!

आज सासाराम लौटेंगे अहमदाबाद, बेंगलुरु और आंध्रप्रदेश से प्रवासी मजदूर
आज सासाराम लौटेंगे अहमदाबाद, बेंगलुरु और एर्नाकुलम से प्रवासी मजदूर

सरकार द्वारा लॉकडॉउन में मजदुर और छात्रों को गृह राज्य वापस लौटने के लिए छूट देने के बाद लगातार प्रवासी बिहारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है । स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रवसी मजदूर अपने गृह राज्य तक आ रहें है । यह ट्रेनें विभिन्न शहरों में जा रही हैं । अगर किसी व्यक्ति के रूट में ट्रेन नहीं है तो उस स्थिति में राज्य सरकार द्वारा भी बसों से प्रवासियों को उनके गृह जिले तक पहुंचाया जा रहा है । आज यानी मंगलवार को देश के कोने कोने से 3 ट्रेनों के माध्यम से प्रवासी सासाराम और रोहतास जिला में पहुंचेंगे । यह ट्रेनें बैंगलोर,अहमदाबाद और एर्नाकुलम से आएंगी । इनमे रोहतास जिला के लगभग 91 प्रवासियों के होने की सूचना है ।

आपको बताते चलें कि जो ट्रेन एर्नाकुलम से बिहार आ रही है , वह ट्रेन बिहार के बरौनी स्टेशन पर जाएगी । इस ट्रेन में रोहतास के 39 मजदूर होंगे । दूसरी ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से बिहार के मुजफफरपुर आ रही है , इसमें भी रोहतास के 37 मजदूर शामिल रहेंगे । तीसरी ट्रेन कर्नाटक के बैंगलोर स्टेशन से बिहार के दानापुर आ रही है, इसमें भी सासाराम के मजदूर शामिल रहेंगे । इन मजदूरों को बिहार के अलग अलग स्टेशनों से उनके गृह जिला तक बस से पहुंचाया जाएगा ।

आपको बताते चलें कि , 2 मई को जो ट्रेन राजस्थान के जयपुर से बिहार के दानापूर स्टेशन पहुंची थी, उसमे कुल 1187 मजदूर थें । जिसमे की सिर्फ रोहतास जिला से 175 मजदूर थें । आपको याद होगा की स्पेशल ट्रेनों के घोषणा के बाद देश में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया था । कल के नीतीश कुमार के वीडियो संदेश के अनुसार केंद्र के नोटिफिकेशन में सम्बन्धित राज्य सरकारों को खर्च उठाने की बात कही गई थी । बिहार सरकार के राज्य आपदा प्रबंधन प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय ने 2 मई को कहा था कि मजदूरों को भुगतान करना होगा  किराया । बिहार सरकार खर्च नहीं उठाएगी । इसके बाद राजनैतिक घमासान शुरू हो गया । तूल पकड़ते मामले को विराम देते हुए, कल फिर 4 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सामने आ कर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार रेल खर्च केंद्र को देगी और मजदूरों को किराया नहीं देना होगा । साथ में मजदूरों को प्रति व्यक्ति ₹500 अतिरिक्त देने की भी बात कहा उन्होंने । गृह राज्य लौटने के लिए , विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया शुरू की गई है । इसी न्यूज पोर्टल पर कई राज्यों के रजिस्ट्रेशन लिंको की लिस्ट भी पब्लिश हुई थी । अगर आप प्रोसेस को समझना चाहते हैं तो उस खबर को पढ़ लिजिए ।

आपको बताते चलें कि , बिहार लौटने वाले प्रवासियों को 21 दिन के क्वारांटाइन रहना अनिवार्य है । 
Previous
Next Post »

2 comments

Click here for comments
Unknown
admin
5 May 2020 at 11:51 ×

Informative website specially for the local of Rohtas.

Reply
avatar
Unknown
admin
5 May 2020 at 19:11 ×

Good rohtas bihar

Reply
avatar