नारी सशक्तीकरण का मिसाल पेश करती सासाराम की 2 बेटियां

नारी सशक्तीकरण का मिसाल पेश करती सासाराम की 2 बेटियां
नारी सशक्तीकरण का मिसाल पेश करती सासाराम की 2 बेटियां 


नारी सशक्तीकरण का मिसाल पेश करती सासाराम की दो बेटियां 

लॉकडॉउन के विषम परिस्थितियों के बीच ,सासाराम की दो बच्चियां समाज के लिए अपने रूप से योगदान दे रहीं हैं । शहर के नुरनगंज मुहल्ले के कमेश्चर सिंह और कुंती देवी की दोनो बेटियां अपराजिता हैं ,दोनों के हौसले बुलंद हैं । एक बेटी समाजसेवी है और वह शिक्षा का चिराग इंटरनेट के माध्यम से फैला रही है ,तो दूसरी बेटी कविताओं के माध्यम से समाज में जागरूकता फैला रही है । अपने मौलिक स्वरों से लोकसंवाद कर समाज में नई चेतना जगा रही हैं ।

यूट्यूब चैनल से बच्चों का मार्गदर्शन करती प्रतीक्षा

एक समाजसेवी है । रक्तदान, वृक्षारोपण ,शिक्षा समेत अन्य कार्यों के माध्यम से पहले भी समाज के लिए अपना फ़र्ज़ निभाते आई है । लॉकडॉउन में आम लोगों का जब आवागमन बन्द हो चुका है ,तो इन्होंने अंकवाद (marksism) नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत किया है । चैनल का उद्देश्य बच्चे बच्चियों को शिक्षा में मदद करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना,अनुशासन के महत्व पर चर्चे करना , प्रोडक्टिविटी के विषयों पर चर्चा कर उन्हे प्रेरणा देना और आत्मविश्वास जगाना है । इस चैनल के अधिकतर वीडियो हिन्दी में है, प्रतीक्षा का कहना है कि हिंदी भाषा के छात्रों को सही मार्गदर्शन करने वाले साधनों की कमी है । ये कहती हैं कि ,अंको का महत्व सिर्फ परीक्षा तक ही सीमित नहीं है, मनुष्य अपने निजी जीवन में भी 10 में 10 अंक प्राप्त करना चाहता है ।

प्रतीक्षा की छोटी बहन भी ऑनलाइन कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक के रही हैं । 

प्रतिभा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से हिंदी में स्नातक कर रही हैं । बचपन से कविता और साहित्य में रुचि रखने वाली प्रतिभा के साहित्यिक उपलब्धियां भी कम नहीं है । साहित्य समाज का आइना होती है । साहित्य के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है । प्रतिभा का कहना है कि , कोई भी समय अच्छा या बुरा नहीं होता । बस उसे बताने और गुजारने का सही हुनर होना चाहिए । हर इंसान खास है , उसके अंदर एक यूनीक हुनर है । बस उसे पहचानने और जागृत करने की देरी है । यह समय एक वरदान है अपने प्रितिभाओ को खोजने का । उसे निखारने का । किताबों की दुनिया में डूब जाने का । भविष्य का लक्ष्य तय कर उसपर कार्य करने का । हर कोई कवि है, बस अपने मन की सुने ।
Previous
Next Post »