सासाराम में कैंसर का ईलाज शुरू हुआ नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार में || Cancer Treatment Begins- SasaramKiGaliyan.Com

सासाराम में कैंसर का ईलाज शुरू हुआ नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार में  || Cancer Treatment Begins- SasaramKiGaliyan.Com

नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार में कैंसर मरीज का इलाज प्रारंभ कर दिया गया। कैंसर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने पहली बार एक कैंसर मरीज पर कीमोथेरेपी का शुरुआत किया । औरंगाबाद जिले के नवीनगर क्षेत्र के एक 55 वर्षीय मरीज को  कीमोथेरेपी का पहला डोज दिया गया। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके झा ने बताया कि मरीज के परिजन पूर्व में भी उक्त मरीज को दो बार एनएमसीएच में उपचार के लिए लाए थे । उस समय जांच में कैंसर का संदेह पाया गया था, लेकिन पुन: जांच के उपरांत जब उक्त मरीज के पैन्क्रियाज में कैंसर की उपस्थिति कंफर्म हो गई, तब उन्हें उपचार के लिए यहां भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन होने और अस्पतालों में कोविड-19 के लिए मरीजों के भर्ती किए जाने के कारण दूर दराज के विभिन्न स्थानों पर आना जाना संभव नहीं बताकर मरीज के स्वजनों ने यहीं उपचार कराने की सहमति व्यक्त की। उसके बाद  मरीज को कीमोथेरेपी का पहला डोज दिया गया।

संस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ,गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एमएल वर्मा,एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रभात कुमार ने यहां कैंसर मरीजों की सेवा शुरू किए जाने पर खुशी व्यक्त किया है। कहा है कि आने वाले समय में कैंसर यूनिट को और भी समृद्ध बनाया जाएगा, ताकि आमलोगों को कैंसर के उपचार के लिए दूरदराज जाने की आवश्यकता न पड़े और कम संसाधनों में यहां मरीज कैंसर का उपचार करा सकें।

Previous
Next Post »