एसपी सत्यवीर सिंह ने लोगों से अपील किए है की अगर लॉकडाउन के दौरान आपके आस पास बाहरी या बीमार व्यक्तियों के संबंध में आपके पास सूचना है तो प्रशासन या पुलिस को आवश्यक रुप से जानकारी दीजिए । जिले में पैर पसार चुके करोना cov -19 को रोकने के लिए एक्टिव सर्विलांस टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है।
यदि कोई चोरी छ़ुपे बाहरी व्यक्ति आता है तो आप इसकी जानकारी प्रशासन को जरूर उपलब्ध कराएं ताकि तत्काल संबंधित व्यक्ति की जांच पड़ताल और स्क्रीनिग कराई जा सके । और सही समय पर उचित उपचार कराया जा सके ।
उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को संयम बनाकर रखें और बिल्कुल भी ना घबराएं । जिला प्रशासन शहरवासियों के स्वस्थ जीवन के लिए संकल्पित है । घरों में रहने के दौरान भी परिवार के सदस्यों के साथ आवश्यक दूरी बना कर है रखें ।
जिले के सभी लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को कहा। आपको बताते चलें कि, संक्रमित जोन में पूर्णत: लॉकडाउन के दौरान रहने वाले परिवारों को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से राशन और दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon